Home उत्तर प्रदेश महादेवा-बनकटी मार्ग पर झुका स्ट्रीट लाइट पोल:बरोहिया कला गांव के पास सड़क...

महादेवा-बनकटी मार्ग पर झुका स्ट्रीट लाइट पोल:बरोहिया कला गांव के पास सड़क पर कभी भी गिर सकता है, बड़े हादसे की आशंका

0
5


बनकटी। महादेवा-बनकटी मार्ग पर बरोहिया कला गांव के पास सड़क किनारे लगा एक स्ट्रीट लाइट पोल और सीमेंट का खंभा झुका हुआ दिख रहा है। मिट्टी धंसने और नट-बोल्ट ढीले होने की वजह से पोल का संतुलन बिगड़ गया है, और वह सड़क की तरफ झुक गया है। यह रास्ता जिला मुख्यालय को जोड़ता है और जनपद का मुख्य आवागमन मार्ग है। सड़क किनारे इस तरह झुका हुआ पोल पैदल चलने वालों और वाहन चालकों के लिए चिंता बढ़ा रहा है। बारिश में आसपास की मिट्टी और धंसने पर पोल के और झुकने या गिरने की आशंका है। बरोहिया कला गांव के पास इस पोल की स्थिति को देखते हुए, सुरक्षा के लिए इसकी जांच और मरम्मत जरूरी है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मौके पर आकर पोल को ठीक कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते पोल को दुरुस्त कर दिया जाए, तो किसी बड़े हादसे को टाला जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here