
श्रावस्ती जिले में 3 सितंबर 2026 को गंगीय डॉल्फिन और मगरमच्छ के संरक्षण के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम मल्हीपुर थाना क्षेत्र की ककरदरी रेंज के राप्ती बैराज पर आयोजित किया गया। इसका आयोजन श्रावस्ती के प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर किया गया था। इस कार्यक्रम में वन दरोगा बृज लाल यादव, फुल चंद्र यादव और विमल श्रीवास्तव मौजूद रहे। इनके साथ ही वन विभाग के अन्य स्टाफ, स्थानीय गणमान्य लोग और ग्रामीण भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
Home उत्तर प्रदेश राप्ती बैराज पर डॉल्फिन-मगरमच्छ संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम:श्रावस्ती में प्रभागीय वनाधिकारी...
































