Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत:राष्ट्रीय सैथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा...

महराजगंज में युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत:राष्ट्रीय सैथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा ने CBI जांच और मुआवजे की मांग की, डीएम को सौंपा पत्रक

0
1


महराजगंज में युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय सैथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा ने CBI जांच की मांग की है। संगठन के एक दल ने गुरुवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। सिसवा ब्लॉक के असमन छपरा गांव के रहने वाले राहुल सिंह की 14 जुलाई को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित नोवोटेल होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। राहुल महज 22 साल की उम्र में एक प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक के तौर पर अपनी पहचान बना चुके थे। संगठन ने कहा कि राहुल की मौत से उनका परिवार और पूरा इलाका हैरान है। उन्होंने घटना के पीछे की सच्चाई का खुलासा करने और अगर किसी की इसमें भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। मोर्चा ने सरकार से तीन मुख्य मांगें रखी हैं। इनमें राहुल सिंह की संदिग्ध मौत की CBI जांच, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देना शामिल है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने दल और पीड़ित परिवार की बात सुनी। उन्होंने मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस दौरान संजय सिंह, बृजेश सिंह, आदित्य प्रजापति, लाल बहादुर सिंह, कृपाल, आरपी मल, अनिरुद्ध सिंह, अनिल सिंह, श्रवण मल, सुरेंद्र मल समेत कई लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here