सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मुजहना बुजुर्ग गांव की साबरून ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर मारपीट, थाने में जबरन सुलहनामा कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।
शिकायत के मुताबिक, रास्ते के विवाद को लेकर साबरून और गांव के कुछ लोगों के बीच पहले भी झगड़ा हुआ था। तब ग्राम प्रधान और गांव के कुछ लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था।
आरोप है कि 9 नवंबर 2026 को साबरून के पति के भाई मुस्तफा, शमशेर समेत चार लोगों ने साबरून और उनके पति अल्ताफ के साथ मारपीट की। साबरून ने उसी दिन सिंदुरिया थाने में शिकायत दी थी।
साबरून का आरोप है कि 10 नवंबर को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। वहां विपक्षी पक्ष से पैसे लेकर उन पर दबाव बनाया गया और सुलहनामे के कागजों पर जबरन अंगूठा लगवाया गया।
साबरून के मुताबिक, मारपीट का वीडियो उनके पास है। उनका दावा है कि वीडियो में शमशेर हाथ में टंगुली लेकर दौड़ते और बाद में दंपती के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घर लौटने के बाद विपक्षी पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज की और धमकी दी। थाने से न्याय नहीं मिलने की बात कहते हुए साबरून ने एसपी से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने थाने में जबरन सुलहनामा कराने का आरोप लगाया:महराजगंज एसपी से न्याय की गुहार, मारपीट और धमकी की शिकायत
और पढ़ें
›
छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अदिया र्घ्य:निचलौल में घाटों पर जुटे श्रद्धालु, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना
›
विक्रमजोत सीएचसी के आवासों की छत से पानी टपकता है:डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी जर्जर भवन में रहने को मजबूर; रात में छत गिरने के डर से कुछ कर्मचारी हनुमान चालीसा पढ़कर सोते हैं
›
बांसगढ़ी की महिलाओं ने राप्ती नदी में छठ पूजा की:ककरदरी घाट पर एक घंटे तक पानी में खड़े होकर की प्रार्थना











