Sunday, November 15, 2026
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में युवक ने खुद को कमरे में बंद किया:फांसी लगाने की...

बस्ती में युवक ने खुद को कमरे में बंद किया:फांसी लगाने की बात कही, असनहरा पुलिस ने करीब दो घंटे बाद बाहर निकाला

0
6

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के जोगिया पाठक गांव में शराब पीने के बाद एक युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसने फांसी लगाकर जान देने की बात कही। सूचना मिलने पर असनहरा पुलिस पहुंची और करीब दो घंटे बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, युवक ने शराब पीने के बाद घर में हंगामा किया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। परिजनों ने दरवाजा खटखटाकर उसे बाहर आने को कहा, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 और सोनहा पुलिस को सूचना दी। असनहरा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक से दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने दरवाजा तोड़ने की बात कही तो युवक ने अंदर से फांसी लगाने की बात कही। पुलिस ने उसे समझाया और बाहर निकाला। युवक की पहचान गांव के सचिन सोनी (22), पुत्र विपिन सोनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह शराब पीने का आदी है। उसकी मां गुड़िया देवी ने अक्टूबर में उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजा था। दिवाली पर वह उसे घर ले आई थीं। घर लौटने के बाद सचिन ने फिर शराब पीना शुरू कर दिया। चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवक को काफी देर तक समझाने के बाद बाहर निकाला गया।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here