Sunday, November 15, 2026
Home उत्तर प्रदेश Chhath Puja 2026 | Nichlaul Maharajganj Thekua Prasad Surya Arghya Updates

Chhath Puja 2026 | Nichlaul Maharajganj Thekua Prasad Surya Arghya Updates

0
7

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक छठ पर्व की रौनक दिखाई दे रही है।

महराजगंज के निचलौल में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। रविवार शाम डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देने की तैयारियां तेज हो गई हैं।

.

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक छठ पर्व की रौनक दिखाई दे रही है। बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, घरों में महिलाएं छठी मइया के पारंपरिक प्रसाद ठेकुआ समेत अन्य पकवान बनाने में जुटी हैं।

पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़

छठ पर्व को लेकर सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल रही। श्रद्धालु बांस के सूप, दउरा, नारियल, गन्ना, केला, सेब, संतरा, मूली, अदरक, हल्दी, दीपक और अन्य पूजन सामग्री खरीद रहे हैं। दुकानों पर पूजा से जुड़ी सामग्री की बिक्री तेज हो गई है। लोग अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

घरों में बन रहा छठी मइया का प्रसाद

छठ पर्व पर घरों में पारंपरिक पकवान बनाने की तैयारियां भी जोरों पर हैं। महिलाएं शुद्धता और साफ-सफाई के साथ गेहूं धोने, सुखाने और पीसने से लेकर ठेकुआ बनाने तक की तैयारी कर रही हैं। इसके साथ ही चावल के लड्डू, कसार और अन्य पकवान भी बनाए जा रहे हैं। मान्यता है कि छठी मइया को प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाती है।

छठ घाटों की सफाई और सजावट पूरी

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित छठ घाटों की साफ-सफाई और सजावट का काम पूरा कर लिया गया है। घाटों पर रोशनी और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। रविवार शाम व्रती महिलाएं और पुरुष अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।

घाटों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात

पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। विभिन्न छठ घाटों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस लगातार निगरानी करेगी। जिलेभर में यह महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here