Sunday, November 15, 2026
Home उत्तर प्रदेश कुरबेनी में व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया:महादेव मंदिर तालाब घाट...

कुरबेनी में व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया:महादेव मंदिर तालाब घाट पर छठ पूजा के लिए जुटे श्रद्धालु, ग्राम प्रधान ने तैयारियों में हिस्सा लिया

0
0

श्रावस्ती के गिलौला ब्लॉक की कुरबेनी ग्राम पंचायत में छठ पूजा के दौरान व्रतियों ने महादेव मंदिर के तालाब घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की।
ग्राम प्रधान राम नक्षत्र और अन्य श्रद्धालु पहले से घाट की सजावट और वेदी बनाने की तैयारी कर रहे थे। सुबह से ही घाट पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी।
शाम को श्रद्धालु पूजा सामग्री से भरे दउरा और सूप लेकर घाट पहुंचे। उन्होंने पारंपरिक तरीके से भगवान सूर्य की पूजा की। घाट पर छठी मैया के गीत गूंजे और दीप जलाए गए।
ग्राम पंचायत के प्रदीप चौहान, भानु सिंह, इंद्रजीत सिंह, राम प्रवेश, विनोद शिवम, दिवेश, संजय, बृजेश और धर्मेंद्र समेत अन्य लोग पूजा में शामिल हुए।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here