BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में व्यापारी की गोली लगने से मौत:पत्नी-बेटे समेत 3 पर FIR,...

बस्ती में व्यापारी की गोली लगने से मौत:पत्नी-बेटे समेत 3 पर FIR, पत्नी ने कहा था- रामबहाल ने खुद को गोली मारी; भाई ने लगाया हत्या का आरोप

0
0

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा गांव में व्यापारी रामबहाल की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार रात FIR दर्ज कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी इंद्रावती, उसके पहले पति के बेटे सर्वेश और एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया है। हालांकि, घटना में इस्तेमाल हथियार अभी तक बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में पुलिस जांच में यह सवाल अहम बना हुआ है कि रामबहाल की मौत आत्महत्या थी या हत्या। 3 सितंबर की शाम रामबहाल अपने घर के कमरे में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मिले थे। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद पत्नी इंद्रावती ने पुलिस और आसपास के लोगों को बताया था कि रामबहाल ने खुद को गोली मारी है। शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गोली लगना बताई गई। इसके बाद मृतक के भाई मनबहाल ने पत्नी इंद्रावती, सर्वेश और दो अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। मां-बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ पुलिस ने शनिवार को इंद्रावती और सर्वेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार रात दोनों के अलावा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस अब घटना के समय मौजूद लोगों, परिस्थितियों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। हथियार बरामद न होने से जांच जारी घटना में इस्तेमाल हथियार अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। यही वजह है कि मामले में कई सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मिली शिकायत के आधार पर मां-बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साक्ष्यों और जांच के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद घटना की वास्तविक वजह सामने आ जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here