BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश मूक-बधिर महिला को बच्चों के साथ मायके पहुंचाया:ग्राम प्रधान और कांस्टेबल ने...

मूक-बधिर महिला को बच्चों के साथ मायके पहुंचाया:ग्राम प्रधान और कांस्टेबल ने इशारों से रास्ता पहचानकर की मदद

0
2

महराजगंज के बहादुरी बाजार में एक मूक-बधिर महिला अपने दो बच्चों के साथ मिली। ग्राम प्रधान और कांस्टेबल प्रदुमन ने उसके इशारों को समझकर उसे उसके मायके तक पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, महिला अपने दो बच्चों के साथ बहादुरी बाजार में थी। वह बोल नहीं पा रही थी, इसलिए इशारों से अपनी बात समझाने की कोशिश कर रही थी। ग्राम प्रधान और कांस्टेबल प्रदुमन ने उसके इशारों के आधार पर उसे पीपीगंज तक पहुंचाया। हालांकि, वहां पहुंचने के बाद महिला कोई साफ इशारा नहीं कर पा रही थी, जिससे उसके घर का पता लगाना मुश्किल हो गया। इसके बाद दोनों उसे लेकर फरेंदा पहुंचे और वहां से प्रेम पोखर की तरफ गए। इसी दौरान महिला को रास्ते की पहचान हुई और उसने दोबारा इशारों से रास्ता बताना शुरू किया। उसके बताए रास्ते पर चलते हुए टीम एक गांव में पहुंची, जहां महिला का मायका था। वहां महिला के भाई की पहचान होने के बाद ग्राम प्रधान और कांस्टेबल प्रदुमन ने महिला और उसके दोनों बच्चों को सुरक्षित उसके भाई को सौंप दिया। परिजनों से मिलकर महिला और बच्चों को सुरक्षित पाकर सभी को सुकून मिला। इस मानवीय मदद की स्थानीय लोगों ने तारीफ की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here