BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बिलासपुरवा में नाली जाम, गंदगी से ग्रामीण परेशान:स्वच्छ भारत अभियान की अनदेखी...

बिलासपुरवा में नाली जाम, गंदगी से ग्रामीण परेशान:स्वच्छ भारत अभियान की अनदेखी का आरोप, प्रधान ने सफाईकर्मी को बताया जिम्मेदार

0
1


बहराइच जिले के भवनियापुर बनघुसरी के बरुहा बिलासपुर इलाके में ग्रामीण नाली जाम और कचरे के ढेर से परेशान हैं। लंबे समय से सफाई न होने के कारण इलाके में गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे बीमारियों का डर बढ़ गया है। यह स्थिति ऐसे समय में सामने आई है, जब राज्य सरकार स्वच्छ भारत मिशन अभियान चला रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस अभियान के बावजूद उनके इलाके में सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस बारे में ग्राम प्रधान रामनिवास गुप्ता से बात की गई। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई करना सफाई कर्मचारी की जिम्मेदारी है। उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है और ग्रामीणों को सफाईकर्मी से बात करनी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी नाली साफ नहीं हुई है। इस अनदेखी से ग्रामीणों में काफी गुस्सा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here