BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश पकड़े:गिरीश बहेलिया के पैर...

श्रावस्ती में 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश पकड़े:गिरीश बहेलिया के पैर में लगी गोली; बचाव में SI अनुराग सिंह भी घायल

0
3

श्रावस्ती में रविवार रात पुलिस और एसओजी की टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरीश बहेलिया पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी और 50 हजार रुपए के इनामी शिव कुमार जायसवाल को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बचाव करते समय उपनिरीक्षक अनुराग सिंह भी घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 9:30 बजे अंटा तिराहे से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर दो वांछित बदमाशों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कोतवाली भिनगा पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस का दावा है कि टीम को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से करीब छह राउंड फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बचाव में जवाबी फायरिंग की। इसी दौरान गिरीश बहेलिया के पैर में गोली लगी, जबकि शिव कुमार जायसवाल को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। 30 से ज्यादा मुकदमों में वांछित था गिरीश पुलिस के अनुसार, गिरीश बहेलिया के खिलाफ 30 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं शिव कुमार जायसवाल पर 23 से ज्यादा मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। दोनों नकबजनी, चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मामलों में वांछित थे। भिनगा, सिरसिया और सोनवा थाना क्षेत्रों में हाल में हुई चोरी और नकबजनी की घटनाओं में भी पुलिस को दोनों की तलाश थी। तमंचे, बाइक और नकदी बरामद पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, एक पल्सर मोटरसाइकिल, नकदी और अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है। घायल गिरीश को इलाज के लिए सीएचसी भिनगा ले जाया गया, जहां उसकी हालत ठीक बताई गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुठभेड़ और बरामदगी से जुड़े सभी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here