नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में फरार आरोपी के घर पैकोलिया पुलिस ने मुनादी कर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। यह कार्रवाई रविवार, 16 नवंबर को न्यायालय के आदेश पर की गई।
पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर डुगडुगी बजवाई और ग्रामीणों की मौजूदगी में मुनादी कराई। पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, पैकोलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेलभरिया रामगुलाम निवासी विवेक कुमार गुप्ता पुत्र रामकुमार गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
मुकदमा संख्या 110/2025 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 65(1), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत केस दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार था और गिरफ्तारी से बच रहा था।
न्यायालय ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 84(1) के तहत उद्घोषणा जारी की थी। आरोपी के अदालत में पेश नहीं होने पर धारा 85(1) के तहत कुर्की का आदेश मिला। पुलिस ने इसी आदेश के तहत नोटिस चस्पा किया।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक मोती चंद्र राजभर के नेतृत्व में हुई। टीम में उपनिरीक्षक विचित्र मणि सिंह, मुख्य आरक्षी राजमणि यादव, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कृष्ण गोपाल द्विवेदी और शुभम कुमार साहू शामिल थे।
पैकोलिया में नाबालिग को भगाने का आरोपी फरार:पुलिस ने घर पर मुनादी कर कुर्की का नोटिस किया चस्पा
और पढ़ें
›
आम आदमी पार्टी ने चलाया गांव चलो अभियान:बनकटी में बैठक हुई; विधानसभा उपाध्यक्ष, तहसील प्रभारी बनाए गए
›
परतावल में कार-पिकअप की टक्कर में आठ लोग घायल:दो घायलों को किया रेफर, महराजगंज से गोरखपुर जा रही थी पिकअप
›
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 239 खंड विकास अधिकारियों का तबादला, चुनाव आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी की सूची

















