गायघाट में सूर्य की किरण सोमवार को जैसे ही फूटनी शुरू हुई। डाला छठ पर निर्जला व्रत का संकल्प लेकर तपस्या में लीन महिलाओं की आंखें भगवान सूर्य के सामने श्रद्धा के साथ झुककर बंद हो गई। भगवान सूर्य भी अपनी लालिमा लिए धीरे-धीरे उदय हुए और अपने आशीर्वाद रूपी प्रकाश से व्रती महिलाओं को दर्शन देकर धन्य किए। महिलाओं ने भी भगवान सूर्य का दर्शन किया और पानी में डुबकी लगा अर्घ्य देकर अपना संकल्प पूरा किया। इस दौरान उन्होंने अपने पति, परिवार की मंगल कामना के साथ ही पुत्र प्राप्ति की भी मन्नतें मांगीं। सूर्य की किरण फूटते ही क्षेत्र के हर ताल, नदी, पोखरों पर पटाखे की गूंज और गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाएं अपना डाल उठाए घर को रवाना हुई और प्रसाद ग्रहण कर लोगों में वितरण भी किया। दरअसल इस क्षेत्र में वर्षो पहले छठ पूजा का प्रचलन नहीं था लेकिन सुमन देवी पत्नी नरेंद्र श्रीवास्तव गायघाट क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से छठ पूजा करती आ रही है और करीब दो दशक पूर्व छठ पूजा की शुरुआत करने वाले दुर्गावती पाल का परिवार आज भी इस पावन परंपरा को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ आगे बढ़ा रहा है। नगर पंचायत गायघाट के झारखंडेश्वर नाथ पोखरे पर छठ के सोमवार भोर में ही पूरी तरह मेले जैसा दृश्य नजर आया। यहां खिलौने, मिठाइयां आदि दुकाने सज गयीं थी। क्षेत्र के गायघाट, गाना, जनवल,देवरिया, पियारेपुर,बनाहरा, देवदाड़, छरदही, इजरगढ़, थन्हवा मुड़ियारी सहित तमाम गावो के महिलाओं ने छठी मैया का ब्रत रख अपने पति, परिवार की मंगल कामना के साथ ही पुत्र प्राप्ति की भी मन्नतें मांगीं। वहीं समाज सेवी धर्मेंद्र पासवान ने प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी किया। झारखंडेश्वर नाथ धाम गायघाट पर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम रहा।थाना अध्यक्ष कलवारी संतोष कुमार ने लोगो की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला पुलिस व पुलिस कर्मियों को भारी भीड़ की निगरानी में तैनात किया। मौके पर सीओ कलवारी बृजेश सिंह भी पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी गायघाट संदीप यादव ,महिला कांस्टेबल कंचन मौर्य, ,कांस्टेबल सचिन सिंह ,कपीश राय, लालू प्रसाद, प्रदीप कुमार, रजनीश सहित तमाम पुलिस कर्मी तैनात रहे।
गायघाट में 25 साल से परिवारनिभा रहा छठ पूजाकी परंपरा:झारखंडेश्वर नाथ पोखरे पर व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया, मेले जैसा माहौल रहा
और पढ़ें
›
आम आदमी पार्टी ने चलाया गांव चलो अभियान:बनकटी में बैठक हुई; विधानसभा उपाध्यक्ष, तहसील प्रभारी बनाए गए
›
परतावल में कार-पिकअप की टक्कर में आठ लोग घायल:दो घायलों को किया रेफर, महराजगंज से गोरखपुर जा रही थी पिकअप
›
पैकोलिया में नाबालिग को भगाने का आरोपी फरार:पुलिस ने घर पर मुनादी कर कुर्की का नोटिस किया चस्पा

































