Home उत्तर प्रदेश परतावल में कार-पिकअप की टक्कर में आठ लोग घायल:दो घायलों को किया...

परतावल में कार-पिकअप की टक्कर में आठ लोग घायल:दो घायलों को किया रेफर, महराजगंज से गोरखपुर जा रही थी पिकअप

0
2

महराजगंज के परतावल मुख्य चौराहे पर रविवार मध्यरात्रि कार और पिकअप की टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। दो घायलों को रेफर किया गया। सभी घायल कार में सवार थे।
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में अशोक स्तंभ के पास हुई टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता निवासी नीरज वर्मा (45), सोनू (32), गौतम (20), रंजीत (35), अमन (20), प्रमोद (70), तारा (35) और दिलीप कुमार (53) कार से पनियरा से परतावल जा रहे थे। इसी दौरान महराजगंज से गोरखपुर जा रही पिकअप से उनकी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर में कार और पिकअप क्षतिग्रस्त हो गईं। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।