श्रावस्ती जिले के इकौना विकासखंड के दीन नाम गढ़ बनकटी गांव में आम आदमी पार्टी श्रावस्ती की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें संगठन बनाने और सदस्यता बढ़ाने पर चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ कि पार्टी के सभी पदाधिकारी गांव चलो अभियान से जुड़कर सदस्यता बढ़ाएंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी आशीष, जिला प्रभारी अरुण कुमार सिंह, बहराइच के जिला अध्यक्ष फिरोज हैदर और बलरामपुर के जिला प्रभारी अनुज कुमार पाठक मौजूद रहे। इसके अलावा महासचिव मंगलेश पटेल, जिला सचिव राहुल शुक्ला, उपाध्यक्ष विजय पांडेय, अखिलेश तिवारी, हनुमंत लाल पांडेय और राहुल शुक्ला पंकज सिंह राहुल मिश्र ललित सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में हनुमंत लाल पांडेय को विधानसभा उपाध्यक्ष बिधान सभा श्रावस्ती और जगत राम साहू को तहसील प्रभारी इकौना बनाया गया।
और पढ़ें
›
परतावल में कार-पिकअप की टक्कर में आठ लोग घायल:दो घायलों को किया रेफर, महराजगंज से गोरखपुर जा रही थी पिकअप
›
पैकोलिया में नाबालिग को भगाने का आरोपी फरार:पुलिस ने घर पर मुनादी कर कुर्की का नोटिस किया चस्पा
›
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 239 खंड विकास अधिकारियों का तबादला, चुनाव आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी की सूची

















