श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गंगाभगड़ में 16 नवंबर 2026 को समूह सखी मंजू देवी ने महिलाओं के साथ बैठक की। उन्होंने बचत के बारे में जानकारी दी। मंजू देवी ने कहा कि हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करने से जरूरत के समय मदद मिल सकती है। समूह से जुड़कर महिलाएं बच्चों की पढ़ाई, घर के खर्च और छोटे रोजगार के लिए बचत का इस्तेमाल कर सकती हैं। उन्होंने समूह में बचत, लोन लेने की प्रक्रिया, ब्याज और समय पर किस्त जमा करने के बारे में भी समझाया। उन्होंने कहा कि नियमित बचत से समूह मजबूत होगा और महिलाएं आगे बढ़ सकेंगी। बैठक में मौजूद महिलाओं ने हर महीने नियमित बचत करने का संकल्प लिया।
BREAKING
NEWS

















