दुबौलिया थाना क्षेत्र के टेड़वा बंधे के पास सोमवार को आग लगने से शक्ति धर दूबे के खेत की 10-12 बीघा गन्ने की फसल जल गई। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। किसान को लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है। खेत में गन्ने की फसल तैयार खड़ी थी। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग तेजी से खेत में फैल गई। काफी कोशिशों के बाद भी करीब 10-12 बीघा फसल जल गई। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना की जांच कराने और जली फसल का आकलन करने की मांग की है। उन्होंने किसान को मुआवजा देने की भी मांग की।
BREAKING
NEWS

















