Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बृजभूषण शरण सिंह ने 2400 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित:श्रावस्ती में ‘संकल्प...

बृजभूषण शरण सिंह ने 2400 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित:श्रावस्ती में ‘संकल्प से सिद्धि तक’ प्रतिभा सम्मान समारोह का नौवां चरण आयोजित

0
3

श्रावस्ती के भिनगा स्थित शिवालिक महाविद्यालय में मंगलवार को ‘संकल्प से सिद्धि तक’ प्रतिभा सम्मान समारोह के नौवें चरण का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पांच विकासखंडों के 45 विद्यालयों के करीब 2,400 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, योग और स्वस्थ जीवनशैली का महत्व बताया। मोबाइल का सही इस्तेमाल करने की दी सलाह पूर्व सांसद ने कहा कि विद्यार्थियों को मोबाइल का सही इस्तेमाल करना चाहिए। मोबाइल अलाउद्दीन के चिराग की तरह है, इसमें जो खोजेंगे, उसकी जानकारी मिल सकती है। अच्छी किताबों में मिलने वाली जानकारी मोबाइल पर भी उपलब्ध है। विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। नकारात्मक सोच वाले लोगों से रहें दूर विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि हमेशा कामयाब और सकारात्मक सोच रखने वाले लोगों के साथ बैठना चाहिए। जो व्यक्ति दूसरों की निंदा करता है, उससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि जो आज दूसरों की निंदा कर रहा है, वह कल आपकी भी निंदा करेगा। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. नवीन सिंह ने किया।