बस्ती में लंबे समय से बंद गोविंद नगर चीनी मिल को फिर शुरू कराने की मांग पर मौसमी श्रमिकों का धरना जारी है। मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह धरना स्थल पहुंचे। पद संभालने के बाद यह उनका पहला दौरा था। श्रमिकों और स्थानीय किसानों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
धरने को संबोधित करते हुए सिंह ने मिल जल्द शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मिल इलाके के हजारों परिवारों की रोजी-रोटी और विकास का आधार है। किसानों और मजदूरों की समस्याएं हल करना उनकी प्राथमिकता है।
सिंह ने बताया कि उन्होंने मिल गेट पर चल रहे आंदोलन और श्रमिकों की परेशानियों के बारे में जिला प्रशासन, मुख्यमंत्री और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को बताया है। उन्होंने श्रमिकों को भरोसा दिया कि उनकी मांगों के लिए लड़ाई जारी रहेगी।
धरने पर बैठे श्रमिकों और किसानों ने ऐश्वर्य राज सिंह के प्रयासों की सराहना की। अमरनाथ चौधरी, मुकेश श्रीवास्तव, विकास सिंह और संतोष चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की कोशिशों के बाद गोविंद नगर चीनी मिल नीलामी की प्रक्रिया से बाहर हो गई है और अब इसे नहीं काटा जाएगा। श्रमिकों ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया।
इस मौके पर सत्येंद्र बहादुर सिंह, स्नेहा प्रकाश शुक्ला और रामचंद्र यादव समेत कई किसान और मजदूर मौजूद रहे।
रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने मिल शुरू कराने की मांग:गोविंद नगर चीनी मिल के धरने में पहुंचे, श्रमिकों को भरोसा दिया
BREAKING
NEWS

















