Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की:व्यापारियों से सुरक्षा का हाल...

महराजगंज एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की:व्यापारियों से सुरक्षा का हाल जाना, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

0
3

महराजगंज में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने के लिए मंगलवार शाम सात बजे एपी शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने नगर तिराहा समेत प्रमुख बाजारों, व्यस्त मार्गों और चौराहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान एसपी ने बाजार में मौजूद व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से सुरक्षा संबंधी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। एसपी ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, असामाजिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। एसपी ने बाजारों और प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाजार क्षेत्रों में यातायात सुचारु रखा जाए। सड़कों पर अनावश्यक अतिक्रमण करने और अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी न हो। इस दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने, नियमित पैदल गश्त करने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही आम नागरिकों के साथ शालीन और सहयोगात्मक व्यवहार करने पर जोर दिया। पैदल गश्त में सीओ सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।