Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में अम्मार रिज़वी शिया समाज के जिलाध्यक्ष बने:ऑल इंडिया शिया समाज...

श्रावस्ती में अम्मार रिज़वी शिया समाज के जिलाध्यक्ष बने:ऑल इंडिया शिया समाज ने सौंपी जिम्मेदारी; नासिरगंज और चोगोई के संगठनों ने दी बधाई

0
2

श्रावस्ती में सामाजिक कार्यकर्ता अम्मार रिज़वी को ऑल इंडिया शिया समाज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि वे संगठन को जिले में मजबूत करने और शिया समाज की समस्याएं उठाने का प्रयास करेंगे। नासिरगंज के रहने वाले अम्मार रिज़वी लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उनके अनुभव और सामाजिक सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। उनके मनोनयन पर नासिरगंज की अंजुमन हुसैनिया और चोगोई की अंजुमन सज्जादिया के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई दी। विभिन्न सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों ने भी फैसले का स्वागत किया। अम्मार रिज़वी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को जिले में मजबूत करने की कोशिश करेंगे। साथ ही, शिया समाज के लोगों की समस्याएं उठाने और उनके समाधान के लिए तत्पर रहेंगे।