Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश विज्ञान के प्रयोगों से अंधविश्वास दूर रहने का संदेश:महराजगंज के कॉलेज में...

विज्ञान के प्रयोगों से अंधविश्वास दूर रहने का संदेश:महराजगंज के कॉलेज में कार्यक्रम, शिक्षकों और ग्रामीण समाज में वैज्ञानिक सोच बढ़ाने पर जोर

0
2

क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र, गोरखपुर की ओर से मंगलवार को सोनपति देवी महिला पीजी कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। इसमें विज्ञान के प्रयोगों से वैज्ञानिक सोच विकसित करने और अंधविश्वास से दूर रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने की। क्षेत्रीय विज्ञान अधिकारी डॉ. महादेव पांडेय ने कार्यक्रम के उद्देश्य बताए। विज्ञान संचारक विकास राय ने प्रयोगों से विज्ञान के सिद्धांत समझाए और न्यूटन के सिद्धांतों को रोजमर्रा के उदाहरणों से जोड़ा।
विज्ञान संचारक जितेंद्र सिंह ने तथाकथित चमत्कारों के पीछे के वैज्ञानिक कारण बताए। उन्होंने जादू और अंधविश्वास से जुड़े तथ्यों को समझाया।
मुख्य अतिथि, पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक और विज्ञान संस्थान के पूर्व सदस्य जयप्रकाश ने नवाचार के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीक के नए प्रयोग भविष्य में आम लोगों के जीवन पर असर डालेंगे। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने मानव सभ्यता के विकास में विज्ञान की भूमिका बताई।
कार्यक्रम में शशि भूषण त्रिपाठी, प्रिया दुबे, शिवकुमार पटेल और यासमीन को विज्ञान किट देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय विज्ञान अधिकारी डॉ. महादेव पांडेय ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किए।
शिक्षक अमरेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया और डॉ. शांतिशरण मिश्र ने आभार जताया। समन्वयक अशोक मिश्र ने आयोजन में भूमिका निभाई।
इस मौके पर डॉ. हरिप्रकाश शर्मा, डॉ. दुर्गाशंकर, डॉ. तेज बहादुर शर्मा, डॉ. विनय कुमार पटेल, राजकिशोर वर्मा, शुभम प्रजापति, दीपमाला पटेल, गायत्री पटेल और मित्र पांडेय सहित कई शिक्षक और लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिक्षकों और ग्रामीण समाज के बीच वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तर्कशीलता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।