बस्ती के पैड़ा चौराहे पर अमर शहीद शिव गुलाम सिंह वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास जी ने किया। एक दिवसीय प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय पैड़ा के परिसर में आयोजित की गई है। इसमें 15 टीमें हिस्सा लेंगी।
आयोजन स्थल पर समिति के सदस्यों और लोगों ने बाबा गोविंद दास जी का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लेने के बाद टूर्नामेंट शुरू किया।
बाबा गोविंद दास जी ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मेहनत करने को कहा। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना बढ़ती है। जीत-हार खेल का हिस्सा है, लेकिन बेहतर प्रदर्शन और सकारात्मक सोच के साथ खेलना जरूरी है।
प्रधान पद के प्रत्याशी रितेश चौधरी के संयोजन में शहीद शिव गुलाम सिंह युवा समिति ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली है। टूर्नामेंट में अलग-अलग टीमों के बीच मुकाबले होंगे। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
आयोजन समिति ने खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार रखे हैं। प्रथम स्थान पाने वाली टीम को नकद पुरस्कार और दूसरे स्थान की टीम को 100 रुपये दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए मैदान तैयार करने समेत अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।
पैड़ा में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ:बाबा गोविंद दास ने किया उद्घाटन, 15 टीमें लेंगी हिस्सा
BREAKING
NEWS

















