श्रावस्ती जिले के जमुनहा विकास खंड के नासिरगंज कस्बे की ग्राम पंचायत महादेवा में पुलिस चौकी से ननकुन्ने शाह के घर तक स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। करीब 100 से 200 मीटर लंबे इस रास्ते पर लोग दो साल से परेशानी झेल रहे हैं।
स्थानीय लोगों और राहगीरों के मुताबिक, पुलिस चौकी के पास खंभे की लाइट बार-बार जलती और बंद होती है। अचानक तेज रोशनी पड़ने से आंखें चौंधिया जाती हैं और आने-जाने में दिक्कत होती है।
हुसैनिया मस्जिद और छोटे हलवाई के घर के पास लगे खंभों की लाइटें पूरी तरह बंद हैं। इरशाद, हसनैन और ननकुन्ने के घर के पास की लाइटें भी बार-बार जलती-बुझती हैं।
यह रास्ता शाहपुर, अचरौरा, भटपुरवा और खलीफतपुर समेत कई गांवों को नासिरगंज बाजार से जोड़ता है। ननकुन्ने के घर के आगे दूसरी ग्राम पंचायत की सीमा शुरू होती है।
ग्रामीणों ने संबंधित प्रशासन से खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अंधेरे के कारण रात में इस रास्ते पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
महादेवा में रास्ते की स्ट्रीट लाइटें खराब:दो साल से परेशानी, कई लाइटें बंद तो कुछ बार-बार जलती-बुझती हैं
BREAKING
NEWS

















