Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में निबंध और क्विज प्रतियोगिता:GIC में युवा मतदाताओं को मतदान के...

बस्ती में निबंध और क्विज प्रतियोगिता:GIC में युवा मतदाताओं को मतदान के महत्व और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया

0
1

बस्ती के राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) में 18 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय निबंध और क्विज प्रतियोगिता हुई। इसका उद्देश्य युवा और भावी मतदाताओं को मतदान के महत्व और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था। मतदाता साक्षरता क्लब के तहत हुई प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लोकतंत्र और मतदाता जागरूकता पर अपने विचार रखे। क्विज में निर्वाचन से जुड़ी उनकी जानकारी परखी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार, निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक व्यवस्था और निष्पक्ष व निर्भीक मतदान के महत्व से परिचित कराना है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती के प्रधानाचार्य डॉ. विजय प्रकाश वर्मा ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जागरूक मतदाताओं की भूमिका अहम है। उन्होंने युवाओं से अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने और भविष्य में निष्पक्ष व निर्भीक मतदान करने की अपील की। डॉ. वर्मा ने कहा कि युवाओं को खुद मतदान करने के साथ समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उनके मुताबिक, ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक समझ विकसित करती हैं और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं। निर्णायक मंडल में उदयभान सिंह, राम चन्द्र यादव और डॉ. शिवाशुतोष मिश्र शामिल रहे। कार्यक्रम में अजय प्रकाश लाल श्रीवास्तव, अमित कुमार यादव, बलवंत पटेल और राहुल तिलौलिया ने सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में दोनों प्रतियोगिताओं के 10-10 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।