Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश ठूठीबारी बॉर्डर पर कार से नेपाली करेंसी मिली:एसएसबी ने 15 लाख 1...

ठूठीबारी बॉर्डर पर कार से नेपाली करेंसी मिली:एसएसबी ने 15 लाख 1 हजार 500 रुपए जब्त किए; दो रिटायर्ड सैन्यकर्मियों ने पेंशन की रकम होने का दावा किया

0
0

ठूठीबारी बॉर्डर पर मंगलवार रात करीब 9 बजे एसएसबी ने नेपाली नंबर की कार से 15 लाख 1 हजार 500 नेपाली रुपये पकड़े। कार में सवार दो लोगों की पहचान एक बहादुर क्षेत्री और बहादुर बोहरा क्षेत्री के रूप में हुई है। दोनों रिटायर्ड सैन्यकर्मी बताए गए हैं। एसएसबी के जवान सीमा पर नियमित जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कार रोककर तलाशी ली और नेपाली करेंसी मिली। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह उनकी पेंशन की रकम है, जिसे उन्होंने बैंक से निकाला था। उन्होंने कहा कि भारतीय मुद्रा को नेपाली करेंसी में बदलने के बाद वे अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। एसएसबी बीओपी इंचार्ज डी. एक्स. मीना ने बताया कि रकम से जुड़े दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच के बाद नकदी कस्टम विभाग को सौंप दी गई।