Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश डीएम ने खेत में खुद हंसिया से काटी-धान की फसल:महराजगंज में क्रॉप...

डीएम ने खेत में खुद हंसिया से काटी-धान की फसल:महराजगंज में क्रॉप कटिंग के बाद प्रति हेक्टेयर 48.55 क्विंटल उपज का आकलन

0
0

महराजगंज में बुधवार दोपहर को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने तहसील सदर के राजस्व ग्राम कृतपिपरा में धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खुद हंसिया थामकर धान की फसल काटी और उपज की तौल कराई। क्रॉप कटिंग में 48.55 क्विंटल प्रति हेक्टेयर औसत उपज दर्ज की गई। 43.33 वर्गमीटर में 21.025 किलो धान की उपज क्रॉप कटिंग गांव के जगदीश के खेत में गाटा संख्या 62 पर कराई गई। इसके लिए 10×10×10 मीटर भुजा वाला समबाहु त्रिभुज बनाकर 43.33 वर्गमीटर क्षेत्रफल निर्धारित किया गया। कटाई के बाद कुल 21.025 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। इसके आधार पर औसत उपज 48.55 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकी गई। डीएम ने कहा कि क्रॉप कटिंग से फसल की वास्तविक उपज का वैज्ञानिक और पारदर्शी आकलन होता है। इससे कृषि उत्पादन के सही आंकड़े मिलते हैं। साथ ही फसल बीमा सहित किसानों को मिलने वाले लाभ निर्धारित करने में मदद मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को तय मानकों के अनुसार निष्पक्षता से क्रॉप कटिंग कराने के निर्देश दिए। धान का MSP 2441 से 2461 रुपये प्रति क्विंटल डीएम ने बताया कि इस बार धान ए ग्रेड का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,461 रुपये और सामान्य धान का 2,441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। उन्होंने किसानों से बिचौलियों के बजाय सरकारी खरीद केंद्रों पर अपनी उपज बेचने की अपील की, ताकि उन्हें निर्धारित समर्थन मूल्य मिल सके। पराली नहीं जलाने की अपील डीएम ने किसानों से फसल अवशेष और पराली खेतों में नहीं जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरता कम होती है। इससे पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने और आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने की सलाह दी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्रॉप कटिंग की नियमित निगरानी करने और किसानों को सरकारी योजनाओं व फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।