Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज गोंडा सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पी.जी. कॉलेज, गोण्डा में ‘पुलिस की पाठशाला’...

गोंडा सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पी.जी. कॉलेज, गोण्डा में ‘पुलिस की पाठशाला’ का आयोजन किया गया।

0
3

 

 

पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा, शिक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

 

 

 

 

गोंडा/श्रावस्ती। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पी.जी. कॉलेज, गोण्डा में ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा श्री अशोक कुमार द्वारा छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा शिक्षा के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर डीआईजी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित विभिन्न अभियानों एवं योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई तथा साथ ही साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों, उनसे बचाव के उपायों,ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा अपनी व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखने के संबंध में विस्तारपूर्वक जागरूक किया गया। साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में भी जानकारी दी गई।डीआईजी द्वारा छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में न घबराने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं एवं उनके परिजनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। डीआईजी द्वारा छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा उन्हें शिक्षा के माध्यम से अपने लक्ष्य प्राप्त करने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

पुलिस की पाठशाला का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, साइबर अपराधों एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करना है। *कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं अध्यापकों द्वारा महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों तथा पुलिस की कार्यप्रणाली से संबंधित पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री अशोक कुमार द्वारा सहज एवं विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया।

संबंधित खबरें
अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा आगामी शारदीय नवरात्रि में आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी मंदिर तुलसीपर में लगने वाले मेले के दृष्टिगत निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat