*अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* द्वारा आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी मंदिर तुलसीपर परिसर में आयोजित होने वाले मेले एवं बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के दृष्टिगत देवीपाटन मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के आवागमन के मार्ग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, मेला क्षेत्र तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से की गई तैयारियों की जानकारी ली गई।
महोदय द्वारा अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को पूरी तरह व्यवस्थित रखा जाए। श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो तथा भीड़ का सुचारु एवं सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया जाए।
मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने, महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती करने तथा लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अपने निर्धारित पॉइंट पर सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं एवं वाहनों के आवागमन के लिए प्रभावी यातायात प्लान के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित की जाने, निर्धारित पार्किंग स्थलों का समुचित उपयोग कराये जाने तथा आपातकालीन वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग को सुगम बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त ड्यूटी लगाने, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष नजर रखते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में उपलब्ध सीसीटीवी कैमरों एवं निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लिया गया तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही मंदिर प्रबंधन एवं अन्य किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों एवं वैकल्पिक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना तुलसीपुर प्रभारी निरीक्षक, देवीपाटन मंदिर मेला प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।





















