MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
Home उत्तर प्रदेश नदी में कूदा छात्र 20 घंटे बाद भी लापता:महराजगंज में NDRF-SDRF और...

नदी में कूदा छात्र 20 घंटे बाद भी लापता:महराजगंज में NDRF-SDRF और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

0
6

महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक छात्र रोहिन नदी में कूद गया। कक्षा सात के छात्र हिमांशु यादव का 20 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। वह लखरहिया बरगदही गांव का रहने वाला है। इस घटना के बाद से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। हिमांशु ने सोमवार दोपहर करीब दो बजे त्रिमुहानी पुल से रोहिन नदी में छलांग लगाई थी। उस समय पुल के नीचे कुछ लोग मौजूद थे। उन्होंने छात्र को बचाने की कोशिश की, लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। पुल पर हिमांशु की साइकिल और बैग भी मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत छात्र की तलाश शुरू कराई। NDRF और SDRF की टीमें स्टीमर और गोताखोरों की मदद से नदी में लगातार खोजबीन कर रही हैं। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तक भी छात्र का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। बचाव अभियान अभी भी जारी है। बेटे के लापता होने की खबर से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। नदी किनारे बड़ी संख्या में लोग जमा हैं। वे बचाव अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here