BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मन्नीटांड-खानपुर मल्लोह संपर्क मार्ग जर्जर:गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, राहगीरों को आवागमन...

मन्नीटांड-खानपुर मल्लोह संपर्क मार्ग जर्जर:गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी

0
0


मन्नीटांड चौराहे से खानापुर मल्लोह को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह खराब हो गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। यह रास्ता खरिहा, सेमरौना, चौखड़िया, पाठकपुरवा, कन्धभारी और कुरसहा जैसे कई गांवों को जोड़ता है। सड़क खराब होने से ग्रामीणों को रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के समय गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे हालात और बिगड़ जाते हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने जल्द से जल्द इसकी मरम्मत और दोबारा बनाने की अपील की है। इससे लोगों को आने-जाने में राहत मिल सकेगी।