MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
Home उत्तर प्रदेश फरेंदा उत्तरी बाईपास पर एक्सयूवी और बाइक की टक्कर:दो लोग गंभीर रूप...

फरेंदा उत्तरी बाईपास पर एक्सयूवी और बाइक की टक्कर:दो लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

0
3

महराजगंज के फरेंदा उत्तरी बाईपास पर मंगलवार को एक एक्सयूवी और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए बनकटी अस्पताल भेजा। घायलों में से एक की पहचान लोहारपुरवा निवासी सोनू के तौर पर हुई है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, हादसे में शामिल एक्सयूवी वाहन निराला नगर निवासी रामप्यारी का बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।