BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पयागपुर में रानी शक्ति दादी महोत्सव 10 और 11 सितंबर:आयोजन को लेकर...

पयागपुर में रानी शक्ति दादी महोत्सव 10 और 11 सितंबर:आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी, त्रिदेव मंदिर में सजेगा दरबार

0
0


पयागपुर के त्रिदेव मंदिर में भादवा अमावस्या पर झुंझुनू वाली रानी शक्ति दादी का दो दिवसीय उत्सव मनाया जाएगा। यह आयोजन 10 और 11 सितंबर को होगा। उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। आयोजन समिति ने बताया कि 10 सितंबर की रात रानी शक्ति दादी के नाम रात्रि जागरण होगा। इसमें श्रद्धालु भजन-कीर्तन करेंगे। वहीं, 11 सितंबर को पूजन-अर्चन और मंगल पाठ सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर त्रिदेव मंदिर परिसर में एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता श्याम सुंदर नौसरिया ने की। बैठक में उत्सव को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने पर चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने अलग-अलग जिम्मेदारियां भी तय कीं। राधेश्याम और सीताराम अग्रवाल ने बताया कि मंदिर परिसर को सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं के बैठने और पूजा की व्यवस्था भी की जा रही है। हर साल भादवा अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस बार भी आसपास के गांवों से भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। बैठक में रामप्रसाद शर्मा, संतोष अग्रवाल, अवनीश पंसारी, श्याम बिहारी शर्मा, पप्पू शर्मा, मनोज अग्रवाल, राहुल, रितेश बगड़िया, राहुल मित्तल और आयोजन समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।