
रामनगर सेमरा नानपारा इलाके में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर दिख रहा है। मंगलवार को नवाबगंज चौगड़वा की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। चौगड़वा के डॉक्टर मुकीम अहमद ने बताया कि दोपहर 12:05 बजे तक 170 मरीजों की ओपीडी हो चुकी थी। इनमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार और पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे थे। ओपीडी खुलते ही पर्चा काउंटर पर मरीजों और उनके परिवार के लोगों की लंबी कतारें लग गईं। डॉक्टरों के मुताबिक, इन दिनों बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और स्किन से जुड़ी बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं।
भोपाल में नई जिम्मेदारी संभालने वाले थे अनिल डामोर, उससे पहले...
भोपाल| मध्य प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) अनिल कुमार डामोर का अचानक निधन हो गया है। उन्होंने विदिशा में अंतिम सांस ली। डामोर हाल...






































