BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बारिश में खुला गड्ढा बना खतरा:नगर पंचायत ने वाटर सप्लाई के लिए...

बारिश में खुला गड्ढा बना खतरा:नगर पंचायत ने वाटर सप्लाई के लिए खोदा था, जलभराव से राहगीर और बच्चे परेशान

0
2


जरवल कस्बा में नगर पंचायत द्वारा वाटर सप्लाई पाइपलाइन डालने के लिए बाजार इलाके में खोदा गया गड्ढा बारिश के बाद राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। लगातार बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया है। इसके आसपास मिट्टी, ईंट और दूसरी निर्माण सामग्री बिखरी हुई है। बाजार में आने-जाने वाले लोगों को गड्ढे के पास से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा खतरा है। गड्ढे में पानी भरने के कारण उसकी गहराई का पता लगाना भी मुश्किल हो रहा है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद गड्ढे को जल्द भरकर सड़क को सुरक्षित किया जाए। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर होने से लोगों में किसी हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जाकर गड्ढे का निरीक्षण किया जाए। इसके चारों ओर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं और पानी निकाला जाए। पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क की तुरंत मरम्मत कराई जाए। इससे राहगीरों और बच्चों को किसी तरह का खतरा नहीं रहेगा।