श्रावस्ती जिले में अवैध चाकू रखने के 11 साल पुराने मामले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराया गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार साहनी ने टिटिहिरिया गांव के लालू पुत्र गोपीनाथ मिश्रा को जेल में बिताई गई अवधि के कारावास और 500 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला साल 2015 में सिरसिया थाने में दर्ज हुआ था। पुलिस ने लालू के पास से एक अवैध चाकू बरामद किया था। इसके बाद सिरसिया थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा अपराध संख्या 1029/2015 दर्ज किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने कोर्ट में मजबूती से पैरवी की। पुलिस के अनुसार, मॉनिटरिंग सेल, जिला शासकीय अधिवक्ता और कोर्ट पैरोकार ने पैरवी में सहयोग किया। सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने लालू को दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ अभियान के तहत की गई है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और संबंधित थाना प्रभारियों को पुराने और अहम मामलों में प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को सजा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।
रोहिणी जेल के वार्ड-3 में खूनी झड़प, तंबाकू के विवाद में...
नई दिल्ली। दिल्ली की रोहिणी जेल की वार्ड संख्या 3 में कैदी प्रमोद की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक प्रमोद...
जौनपुर में थाने के बैरक में सिपाही का शव मिलने से...
जौनपुर। मडियाहूं तहसील के सुरेरी थाने में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने के बैरक में एक सिपाही का शव मिला।...

















































