Home लेटेस्ट न्यूज़ जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक विद्युत पोल से टकराई:हादसे में तीन...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक विद्युत पोल से टकराई:हादसे में तीन लोग घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

0
5


घुघली थानाक्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अमडिहा निवासी सुरजीत, गुड्डी और डुग्गू बाइक से घुघली की ओर से अपने घर लौट रहे थे। जखीरा चौराहे के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और विद्युत पोल से जा टकराई।हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 2598 के पायलट कुलदीप यादव और ईएमटी रमाशंकर त्रिपाठी ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाते हुए अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here