Home उत्तर प्रदेश अवध और पूर्वांचल में हो रहा रालोद का विस्तार

अवध और पूर्वांचल में हो रहा रालोद का विस्तार

0
0

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया एवं केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने आज यहां कहा कि पार्टी का मजबूत आधार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहा है। अब पार्टी अवध और पूर्वी यूपी  में भी संगठनात्मक विस्तार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने किसानों, युवाओं, शिक्षकों तथा समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी नेताओं से संवादभी किया। वहीं पार्टी नेताओं ने चांदी का मुकुट पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कायक्रम में जयंत चौधरी ने पार्टी के संस्थापक, किसान नेता एवं पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि वे जमीनी स्तर पर सक्रिय रहते हुए समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करें और पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाएं। केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित न रहें, बल्कि जनता के बीच निरंतर रहकर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को समझें तथा उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। पार्टी नेता बी.के. शुक्ला द्वारा अभिनंदन समारोह के लिए आभार व्यक्त किया अनुभवी शिक्षक नेताओं, सामाजिक कार्यकतार्ओं एवं युवाओं का पार्टी से जुड़ना संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा बी.के. शुक्ला ने कहा कि लखनऊ और अवध क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने तथा रालोद के संदेश को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाएं। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कार्यकतार्ओं से संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर रालोद के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह,  मीडिया प्रभारी  मयंक त्रिवेदी सहित कई नेताओं ने भी अपने विचार रखे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here