Home उत्तर प्रदेश युवाओं को नशे से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने पर दिया जोर

युवाओं को नशे से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने पर दिया जोर

0
0

बांदा। प्रकृति प्रेम और लोक संस्कृति का राखी बंधन एवं भुजरिया पर्व के अवसर पर तिंदवारी ब्रह्माकुमारी केंद्र की संचालिका बीके साधना ने तिंदवारी कोतवाली में पुलिस कर्मियों को राखी बांधी।  इस दौरान राखी का गिफ्ट नशा छोड़ने का प्रतिज्ञा करवा फिर सबको आत्मिक तिलक लगाकर सब की कलाई पर परमात्मा शिव की राखी बांधी उन्हें नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई।  बीके साधना ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया। एस ओ संदीप कुमार पटेल ने इस महल का स्वागत करते हुए युवाओं को नशे से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।  वहीं दूसरी ओर ब्रह्माकुमारीज की ओर से 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान और रक्षाबंधन का कार्यक्रम ब्लाक प्रमुख अजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुआ जहां बी के सधना डॉ पुष्पेंद्र विश्वकर्मा सचिव सहित चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश साहू सम्मिलित रहे कार्यक्रम में बी के बिहारी अमरनाथ सुनीता माता दिनेश आदि का योगदान रहा रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here