बस्ती के साउघाट स्थित ग्राम पंचायत गौरा चौराहे निवासी जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के बेटे अखिलेश चौधरी विक्की आग लगने की सूचना पर कोइलरा गांव पहुंचे। यहां राम प्रकाश और धनई के घरों में आग लगने से कई पशु झुलस गए थे। हादसे में एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। अखिलेश चौधरी विक्की ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और आग से हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सरकार से मुआवजा दिलाने का प्रयास अखिलेश चौधरी विक्की ने कहा कि आग से प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ितों की समस्याओं का जल्द समाधान कराने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।
BREAKING
NEWS

















