Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश महाराजगंज में बिरयानी के पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा:रामलीला मेले में...

महाराजगंज में बिरयानी के पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा:रामलीला मेले में लात-घूंसों से की पिटाई, दुकान में रखी कुर्सियां फेंकीं

0
0

महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र में रामलीला मेले के दौरान बिरयानी के पैसे मांगने को लेकर दुकानदार और कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। युवकों ने दुकानदार को लात-घूंसों से पीटा और कुर्सियां भी फेंकीं। घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार की है और इसका वीडियो बुधवार की दोपहर सामने आया है। पैसे मांगने पर शुरू हुआ विवाद मामला अड्डा बाजार में आयोजित रामलीला मेले का है। जानकारी के अनुसार, मेले में बिरयानी की दुकान पर कुछ युवक पहुंचे थे। बिरयानी के पैसे मांगने पर दुकानदार और युवकों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि युवकों ने दुकानदार पर हमला कर दिया और उसे लात-घूंसों से जमकर पीटा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और दुकान में रखी कुर्सियां भी फेंकी गईं। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार मेले में अचानक हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। घायल दुकानदार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को सामने आया है। वीडियो में युवकों के बीच मारपीट और कुर्सियां चलती दिखाई देने की बात सामने आई है। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस की ओर से घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।