श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक के नासिरगंज कस्बे में ईदगाह मार्ग के किनारे बनी नालियां कई जगह टूट गई हैं। गंदा पानी सड़क और रास्तों के किनारे फैल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नालियों में कचरा जमा होने और टूट-फूट के कारण पानी जमा हो रहा है। नालियों में कचरा और पॉलीथीन भी फंसी है। लोगों ने बदबू और मच्छरों से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका जताई है। उन्होंने जिला प्रशासन, ग्राम पंचायत और विकास खंड के अधिकारियों से नालियों की जल्द मरम्मत कराने और नियमित सफाई की व्यवस्था करने की मांग की है।
BREAKING
NEWS

















