श्रावस्ती के नासिरगंज बाजार स्थित मुकेरी मोहल्ले की नालियां कचरे, प्लास्टिक और सिल्ट से भरी हैं। निवासियों ने प्रशासन से इनकी सफाई कराने की मांग की है।
लोगों के मुताबिक, नालियां चोक होने से कचरा सड़ रहा है और बदबू आती है। हल्की बारिश या घरों से निकलने वाले पानी से रास्तों पर कीचड़ हो जाता है।
निवासियों का कहना है कि नालियों के गंदे पानी और कचरे से मच्छर बढ़ रहे हैं। उन्होंने मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड और दूसरी संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका जताई है।
































