Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश हनुमानगढ़ी-भिटौली मार्ग चौड़ा होगा:10 किलोमीटर सड़क पर 3.50 करोड़ रुपए खर्च होंगे

हनुमानगढ़ी-भिटौली मार्ग चौड़ा होगा:10 किलोमीटर सड़क पर 3.50 करोड़ रुपए खर्च होंगे

महराजगंज में हनुमानगढ़ी से भिटौली मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूती के काम को शासन से वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। करीब 10 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 350.24 लाख रुपये यानी लगभग 3.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह मंजूरी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मिली है।
लोक निर्माण विभाग के आदेश के मुताबिक, हनुमानगढ़ी-मिठौली मार्ग के किलोमीटर 0.00 से 10.00 तक चौड़ीकरण और मजबूती का काम होगा। इससे आसपास के गांवों के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और रोज इस मार्ग से गुजरने वालों को इसका लाभ होगा।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि सड़क, पुल, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरतों को शासन तक पहुंचाकर विकास कार्यों को मंजूरी दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ग्रामीण इलाकों को विकास से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। बेहतर सड़कें गांवों का संपर्क मजबूत करती हैं और व्यापार व आवागमन को बढ़ावा देती हैं।
जय मंगल कन्नौजिया ने सड़क परियोजना की मंजूरी के लिए प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प विकास का लाभ हर वर्ग और गांव तक पहुंचाना है।
मंजूरी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य अभय बहादुर सिंह, जिला मंत्री बैजनाथ पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैजनाथ गुप्ता, राजीव द्विवेदी, नरेंद्र पटेल, प्रधान संतोष गुप्ता, राम नारायण गुप्ता, राम आशीष, राकेश अग्रहरी, मुरली निगम, विजय पटेल प्रधान और श्रवण निगम सहित अन्य लोगों ने विधायक जय मंगल कन्नौजिया का आभार जताया।