बस्ती के साउघाट स्थित खजौला ग्राम पंचायत के अमृत सरोवर क्षेत्र में गांव के पोखरे का सुंदरीकरण किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पोखरा और उसका पानी सुरक्षित रहेगा।
स्थानीय निवासी नासिर अली खान, उमेश कुमार, अमित कुमार, उदित नारायण और मनमोहन ने बताया कि सुंदरीकरण से पोखरे के आसपास हरियाली बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि पोखरे के पानी में रहने वाली मछलियां और अन्य जीव भी सुरक्षित रहेंगे।
