निचलौल विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा कटहरी में उस समय अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब एक घर के पीछे भारी-भरकम विशाल अजगर दिखाई दिया। गनीमत यह रही कि ग्रामीणों ने समय रहते साहस और समझदारी का परिचय दिया, जिससे किसी अनहोनी को टाल दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा कटहरी निवासी राजेश गुप्ता के घर के पीछे अचानक एक विशालकाय अजगर आ गया। जैसे ही परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों की नजर इस पर पड़ी, वहां हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।विशाल अजगर को देखकर एक पल के लिए ग्रामीण सहम गए, लेकिन कुछ साहसी युवाओं ने हिम्मत जुटाई। काफी मशक्कत और सूझबूझ भरे प्रयासों के बाद, ग्रामीणों ने बड़ी सावधानी से अजगर को पकडकर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया
और पढ़ें
›
23 साल बाद लौटे भाइयों को घर में प्रवेश नहीं:जमुनहा में चाचा पर मकान में ताला लगाने और चार बीघा खेत पर कब्जे का आरोप
›
बस्ती के गांव के पोखरे का सुंदरीकरण हुआ:पानी और उसमें रहने वाली मछलियां व अन्य जीव सुरक्षित रहेंगे
›
सचिव की हड़ताल खत्म, समिति में खाद वितरण शुरू:बरगदहा में 165 किसानों ने कराया पंजीकरण












