बस्ती में साउघाट और सलतौवा के बीच एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना आइज हॉस्पिटल के सामने हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, मृतक एक खड़े वाहन के बगल में खड़ा था, तभी वह किसी गाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक दासिया के पास स्थित एथेनॉल फैक्ट्री का कर्मचारी हो सकता है। हालांकि, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही है।





















