महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बस्ती में खेत की रखवाली कर रहे पूर्व प्रधान पर:सीने में सींग...

बस्ती में खेत की रखवाली कर रहे पूर्व प्रधान पर:सीने में सींग लगने से मौके पर मौत, विधायक ने परिवार को मदद का भरोसा दिलाया

कप्तानगंज, बस्ती के बैहार गांव में रविवार को खेत की रखवाली कर रहे पूर्व ग्राम प्रधान जैसराम उर्फ रामलौट की नीलगाय के हमले में मौत हो गई। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक अतुल चौधरी ने उनके परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जैसराम (50) पुत्र गजाधर रविवार सुबह अपने धान के खेत की रखवाली करने गए थे। खेत के चारों तरफ गन्ने की फसल थी। इसी दौरान अचानक एक नीलगाय ने उन पर हमला कर दिया। नीलगाय के सींग से उनके सीने में गंभीर चोट लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। देर तक घर न लौटने पर परिजन उनकी तलाश में खेत पहुंचे। वहां उन्हें जैसराम का शव खेत में पड़ा मिला। इसके बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। जैसराम कप्तानगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत बैहार के पूर्व ग्राम प्रधान रह चुके थे। उनकी पत्नी मैना देवी का पहले ही निधन हो चुका है। उनके तीन बेटे सुरेश, रोहित और मोहित हैं, साथ ही एक बेटी सरिता भी है। सुरेश की शादी हो चुकी है, जबकि रोहित, मोहित और सरिता अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पिता की अचानक मौत से सभी बच्चे सदमे में हैं। सोमवार को विधायक अतुल चौधरी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और प्रशासन से भी जरूरी सहायता दिलाने की बात कही। विधायक के पहुंचने से दुखी परिवार को कुछ राहत मिली। क्षेत्र में नीलगाय के बढ़ते आतंक को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि नीलगाय आए दिन खेतों में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचाती हैं। अब यह जानलेवा भी साबित हो रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here