महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ ट्रक एसोसिएशन ने मोरंग-गिट्टी के बढ़ते दामों पर जताई चिंता:कहा- फुटकर दुकानदार...

ट्रक एसोसिएशन ने मोरंग-गिट्टी के बढ़ते दामों पर जताई चिंता:कहा- फुटकर दुकानदार तय रेट नहीं दे रहे; आर-पार की लड़ाई की रणनीति बनी

एनएच 27 के हाईवे पर एक होटल में ट्रक एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें आर-पार की लड़ाई के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में अपनी कई समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में गिट्टी, मोरंग, सरिया और अन्य सामानों के बढ़ते दामों से ट्रक मालिकों को हो रही परेशानियों पर विस्तार से बात हुई। इस पर एक रणनीति पर सहमति बनी। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने उरई, बांदा, बिहार, झांसी, अहिरौली, जीएसबी प्रयागराज, कबरई और डाला की गिट्टी सहित अन्य सामग्री के लिए एक रेट लिस्ट जारी की है। यह रेट लिस्ट ट्रक एसोसिएशन और व्यापारियों ने मिलकर तय की है। लेकिन जिले के फुटकर दुकानदार इस रेट लिस्ट के हिसाब से भुगतान नहीं कर रहे हैं। वे तय थोक रेट से भी सस्ता माल खरीदना चाहते हैं, जबकि यह रेट लिस्ट सभी की सुविधा के हिसाब से ही जारी की गई है। महामंत्री आलोक सिंह और सलाहकार इकबाल अहमद उर्फ काजू ने कहा कि यह बात सिर्फ रेट की नहीं, बल्कि बराबरी की है। हम ट्रक मालिक टैक्स देते हैं, परमिट, फिटनेस और बीमा रखते हैं। लाखों की गाड़ी खरीदकर उसकी किस्त भरते हैं। इसके बाद भी हम पर ही सवाल क्यों उठाए जाते हैं? उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कोई कृषि उपयोग के लिए रजिस्टर्ड ट्रैक्टर-ट्रॉली को कमर्शियल सप्लाई में लगा रहा है, तो क्या उसके नियम भी वही हैं जो ट्रक मालिकों के लिए हैं? वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित चौधरी ने दुकानदारों से साफ कहा कि व्यापार आपका है और गाड़ी हमारी है, लेकिन नियम दोनों के लिए एक होने चाहिए। उन्होंने कहा कि हम किसी दुकानदार से लड़ने नहीं आए हैं, लेकिन अपने अधिकार से पीछे भी नहीं हटेंगे। जहां नियम टूटेंगे, वहां संगठन संबंधित विभाग से शिकायत करेगा। जहां रेट का सवाल होगा, वहां हम एकजुट होकर अपनी बात रखेंगे। अब ट्रक मालिक चुप नहीं बैठेंगे। टैक्स सबका, नियम सबके और जिम्मेदारी सबकी होनी चाहिए, तभी मुकाबला बराबरी का होगा। इस मौके पर दीपक सिंह, अरविंद गुप्ता, राजू चौधरी, हीरालाल चौधरी, अनुरोध सिंह और मुन्ना सिंह सहित कई ट्रक मालिक मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here