BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ हरदी चौराहे पर हाईमास्क लाइट बंद कर दी जाती है:शाम होते ही...

हरदी चौराहे पर हाईमास्क लाइट बंद कर दी जाती है:शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है चौराहा, दबंगों पर बंद करने का आरोप

बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हरदी चौराहे पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की आसानी के लिए हाईमास्क लाइट लगाई गई है। लेकिन, इसके बावजूद शाम होते ही यह चौराहा अंधेरे में डूब जाता है। लोगों का कहना है कि चौराहे पर लगी हाईमास्क लाइट को कुछ लोग जानबूझकर बंद कर देते हैं। इससे रात के समय लोगों को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों के मुताबिक, हाईमास्क लाइट का मकसद चौराहे और आसपास के इलाके को रात में रोशन रखना है। इससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को आने-जाने में आसानी होती है। पर शाम होते ही लाइट बंद कर दिए जाने से इसका मकसद पूरा नहीं हो रहा है। अंधेरा होने के कारण राहगीरों और दुकानदारों को दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि जब कोई लाइट बंद करने का विरोध करता है या उसे दोबारा चालू करने को कहता है, तो कहा जाता है कि कुछ दबंग लोग गाली-गलौज और मारपीट पर तैयार हो जाते हैं। इस वजह से कई लोग झगड़े से बचने के लिए चुप रहते हैं। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से इस मामले पर ध्यान देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि हाईमास्क लाइट को रोज चालू रखने की व्यवस्था की जाए। लोगों का कहना है कि यह लाइट किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे चौराहे और आसपास के लोगों की सुविधा के लिए है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि अगर कोई व्यक्ति जबरन लाइट बंद कर रहा है, तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। ताकि हरदी चौराहे पर रात के समय भी पूरी रोशनी रहे और लोग सुरक्षित आ-जा सकें।